बांका: सुल्तानगंज नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी की हत्या पर बांका नगर परिषद में हुई श्रद्धांजलि सभा
Banka, Banka | Apr 29, 2026 सुल्तानगंज नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण प्रसाद की गोली मारकर हत्या के बाद बांका नगर परिषद में बुधवार को शोक का माहौल देखा गया। दोपहर करीब दो बजे सभापति बालमुकुंद सिंहा, सिटी मैनेजर पुरुषोत्तम कुमार सहित अन्य पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने दिवंगत अधिकारी को श्रद्धांजलि अर्पित की।इस दौरान सभी ने दो मिनट का मौन रखा।