बागपत: ग्राम सूरजपुर महनवा में असामाजिक तत्वों ने नौ बिटौड़ों में लगाई आग, दमकल विभाग की टीम ने आग पर पाया काबू
Baghpat, Bagpat | Apr 15, 2026 बुधवार की दोपहर करीब ढाई बजे कोतवाली बागपत क्षेत्र के ग्राम सूरजपुर महनवा निवासी पीड़ित महिला पिंकी का आरोप है कि असामाजिक तत्वों ने उनके तीन बिटौड़े सहित अनिता के दो बिटौड़े, बबली का एक बिटौड़ा, प्रीति का एक बिटौड़ा, शिक्षा का एक बिटौड़ा, पूनम का एक बिटौड़ा में आग लगा दी। आसपास के लोगों ने शोर मचाते हुए आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।