दमोह: ठिठुरती ठंड में जिला अस्पताल के गेट पर बिस्तर लगाकर सोते नज़र आए मरीज़ के परिजन, वीडियो हुआ वायरल
Damoh, Damoh | Dec 17, 2024 जिला अस्पताल में अव्यवस्थाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है। डॉक्टर्स के द्वारा रात्रिकालीन सरप्राईज विजिट करने के बाबजूद भी अव्यवस्थाएं जस की तस बनी हुई है। मंगलवार बीती रात करीब 1 से 2 बजे के बीच एक मरीज को भर्ती कराने के बाद व्यवस्था न होने पर परिजनों का गेट के सामने विस्तर लगाकर सो गए। जहां मानवता को शर्मशार करते इस घटना का यह वीडियो वायरल हो रहा है।