सिकंदराराऊ: शहाबुद्दीन गंज में आवारा कुत्तों ने पालतू मवेशियों पर हमला कर 5 की ली जान, पालिका अध्यक्ष ने जाना हाल
सिकंदरा राऊ कस्बे के मोहल्ला शहाबुद्दीन गंज में मोहम्मद अजीम के द्वारा अपने घेर में आधा दर्जन से अधिक बकरियों को पाल रखा था। बीती रात आवारा कुत्तों ने हमला कर पांच बकरियों को मार दिया। घटना की सूचना मिलने पर नगर पालिका अध्यक्ष मुशीर कुरैशी पीड़ित के घर पहुंचे और इलाके के आवारा कुत्तों को पकड़वाकर दूर छुड़वाने का आश्वासन दिया है।