फतुहा: फतुहा पुलिस ने चोरी के एक बुलेट बाइक के साथ चार अंतर जिला चोर को किया गिरफ्तार।
Fatwah, Patna | Jun 18, 2026 फतुहा पुलिस ने सोनारु मोड़ के पास से चोरी की एक बुलेट बाइक के साथ चार अंतर जिला चोर को गिरफ्तार किया है। चोरी की गई बुलेट बाइक गया जी से चोरी की गई है। पकड़े गए चारों ने बताया कि पटना और आसपास के जिले में चोरी की घटना का अंजाम देने का काम करते हैं। अपर थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि बरामद बुलेट बाइक के मालिक को सूचित करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।