स्वार: मोहब्बत नगर मिर्ज़ापुरपुर गांव में पेड़ों को लेकर हुए मामूली विवाद पर दो पक्षों में हुआ खूनी संघर्ष
Suar, Rampur | May 29, 2026 रामपुर जनपद की स्वार कोतवाली क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत मोहब्बत नगर मिर्जापुर में खेत में लगे पेड़ों को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद अचानक खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें महिलाओं समेत आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे खेत में लगे पेड़ों को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू