रतनगढ़: रतनगढ में बारिश से निचले इलाकों में पानी जमा होने से आवागमन बाधित, मौसम हुआ सुहावना
रतनगढ में शनिवार सुबह एंव देर शाम साढ़े 6 बजे कुछ मिनिट तेज हवाओं के साथ आई बारिश से कस्बे में सालासार रोड़, प्रमाण ताल सहित अन्य निचले इलाकों में बारिश का पानी जमा होने से आवागमन बाधित हो गया। जिससे लोगो को आवागमन में परेशानी हुई है। वही बारिश से भीषण गर्मी से निजात के साथ ही मौसम सुहावना हो गया।