दुधि: जोरुखाड़ गांव में पारिवारिक कलह से नाराज युवक ने किया कीटनाशक का सेवन, सीएचसी दुद्धी से जिला अस्पताल किया गया रेफर
सोनभद्र के विंढमगंज थाना क्षेत्र के जोरुखाड़ गांव में 35 वर्षीय संजय कुमार पुत्र स्व. जवाहिर ने आज बृहस्पतिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे पारिवारिक झगड़े से नाराज होकर घर में फसल के लिए रखी कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया।स्थानीय ग्रामीणों ने संजय को घर के बाहर लड़खड़ाते देख आशंका होने पर तत्काल निजी साधन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया।