चीनोर: युवा ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, मिला मोबाइल वापस किया
नगर के सिंह मोबाइल सेंटर के संचालक सत्येंद्र किरार के फूफा जी का मोबाइल कहीं गिर गया था। माउठा गांव के युवक गजेंद्र बघेल को मिला। ग्राम माउठा निवासी गजेंद्र बघेल ने वापस किया मोबाइल। गजेंद्र बघेल ने ईमानदारी की मिसाल पेश करते हुए मिले मोबाइल को सिंह मोबाइल सेंटर के संचालक सत्येंद्र किरार को सौपा है।