टीकमगढ़: 'सेफ क्लिक अभियान के अंतर्गत जिले में SP के नेतृत्व में “साइबर सुरक्षा की अलख, टीकमगढ़ पुलिस पहुंची स्कूल-कॉलेजों में
पुलिस अधीक्षक श्री मनोहर सिंह मंडलोई के नेतृत्व में अभियान के दूसरे दिन गुरुवार को जिले के सभी थाना एवं चौकी क्षेत्रों में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। थाना एवं चौकी प्रभारियों ने अपनी पुलिस टीमों के साथ विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों में पहुंचकर विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को साइबर सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।