⏩ अपर कलेक्टर ने किया दीनदयाल अंत्योदय रसोई केंद्र का निरीक्षण
⏩ अपर कलेक्टर एवं प्रभारी जिला परियोजना अधिकारी शहरी विकास अभिकरण प्रमोद कुमार सेन गुप्ता ने नगर पालिका परिषद उमरिया द्वारा बस स्टैंड परिसर में संचालित दीनदयाल अंत्योदय रसोई केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने रसोई केंद्र में तैयार किए जा रहे भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता व्यवस्था, रसोई संचालन, खाद्य सामग्री के रखरखाव तथा रजिस्टर संधारण का बारीकी से अवलोकन किया।
⏩ अपर कलेक्टर श्री सेन गुप्ता ने रसोई केंद्र में भोजन कर रहे हितग्राहियों से भी चर्चा की और भोजन की गुणवत्ता, स्वाद तथा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। हितग्राहियों ने शासन की इस जनकल्याणकारी योजना की सराहना करते हुए बताया कि उन्हें मात्र 5 रुपये में पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध हो रहा है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद लोगों को बड़ी राहत मिल रही है।
⏩ उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि रसोई केंद्र में स्वच्छता, भोजन की गुणवत्ता और समय पर भोजन वितरण की व्यवस्था निरंतर बनाए रखें, ताकि जरूरतमंदों को बेहतर सुविधाएं मिलती रहें। निरीक्षण के दौरान सईद मंसूरी, श्री वीरेंद्र एवं निशांत मिश्रा भी उपस्थित रहे।
@cmmadhyapradesh
@jansamparkmp
@mpurbandeptt
#उमरिया
69 views | Umaria, Madhya Pradesh | Jul 10, 2026