पैसेंजर ट्रेन में सीट को लेकर महिला से विवाद करने वाले 19 वर्षीय मनीष पुत्र नंदकिशोर को जीआरपी पुलिस ने पकड़कर शांति भंग के तहत कार्रवाई की। मनीष बागेश्वर धाम के कथा कार्यक्रम से लौट रहा था। महिला की शिकायत पर ट्रेन रुकते ही उसे हिरासत में लिया गया। आरोपी का डॉक्टरी परीक्षण कराया गया और न्यायालय में पेश किया गया।