मंझनपुर: कौशाम्बी में बेलगाम चोरों ने 2 महीने में 16 भैंसें चोरी की, अब बंद घरों को बनाया निशाना, पुलिस पर उठे सवाल
कौशाम्बी थाना क्षेत्र की गुरौली चौकी अंतर्गत अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और पुलिस की कार्रवाई पर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं। बीते दो माह में करीब 16 भैंस चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन अब तक एक भी मामले का खुलासा नहीं हो सका है। ताजा वारदात ने पुलिस की कार्यशैली को फिर कटघरे में ला खड़ा किया है।