विजयीपुर: विजयीपुर थानाध्यक्ष के नाम पर दो लाख की ठगी करने वाला को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल,
विजयीपुर थानाध्यक्ष के नाम पर एक मामले से मुक्त कराने का झांसा देकर दो लाख रुपये की अवैध वसूली करने वाले एक अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को गुप्त सूचना मिलने के बाद तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर त्वरित कार्रवाई की गई। इस दौरान उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के भटनी थाना क्षेत्र के जिगना दिक्षित निवासी मंतोष विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया गया। उसके प