शिवपुरी नगर: मानकबसई में खूनी संघर्ष: खेत की जुताई के विवाद में हत्या, युवक को सरिए से वार कर ट्रैक्टर से रौंदा
शिवपुरी जिले के सिरसौद थाना क्षेत्र के मानकबसई गांव में मंगलवार दोपहर खेत की मेड़ को लेकर हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। पड़ोसी गांव के दबंगों ने पहले लाठी और सरिए से हमला किया, फिर एक युवक पर ट्रैक्टर चढ़ाकर उसकी जान ले ली। इस हमले में तीन अन्य लोग भी घायल हुए हैं। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।