छतरपुर: बागेश्वर धाम में दर्दनाक हादसा: गड्ढे में डूबने से 6 साल के मासूम की मौत, अस्पताल में मृत घोषित
एक दर्दनाक हादसा सामने आया है।ढाबे के पीछे बने गड्ढे में डूबने से 6 वर्षीय मासूम की मौत हो गई।मृतक की पहचान दिव्यांश शर्मा (6वर्ष), निवासी रेवाड़ी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि परिवार धार्मिक यात्रा पर बागेश्वर धाम आया हुआ था। इलाज के लिए जिला अस्पताल छतरपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने आज 08 अप्रैल दोपहर करीब 1:30 बजे मृत घोषित कर दिया।