रामपुर: पटवाई क्षेत्र में लापरवाही पर जिला कृषि अधिकारी ने 7 खाद बीज दुकानों के लाइसेंस निरस्त किए, 3 दुकानों से लिए सेम्पल
Rampur, Rampur | Jul 21, 2025 जिला कृषि अधिकारी कुलदीप सिंह राणा ने पटवाई क्षेत्र में लापरवाही बरतने वाले खाद बीज दुकानदारों की दुकान पर छापा मार कर सात दुकानदारों के लाइसेंस निरस्त कर दिए हैं। तीन दुकानों से खाद के नमूने लेकर लैब को भेजे हैं रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की बात कही है। यह तस्वीर सोमवार की शाम 4:00 की है,जब यह कार्रवाई की उन्होंने कहा कि नियमों के दायरे में खाद बीज़ आदि बेचें।