रामपुर: किले के पास 25 मुहर्रम पर निकाला गया अलम का जुलूस, अज़ादारों ने किया मातम
Rampur, Rampur | Jul 21, 2025 सोमवार को शाम 6 बजे के आसपास रामपुर नगर क्षेत्र में अलम का जुलूस निकाला गया। हज़रत ज़ैनुल आबेदीन की याद में रामपुर में 25 मुहर्रम को 75वां अलम का जुलूस निकला गया। इस दौरान अंजुमन दुआए सैयदा ने 'राहे हुसैन असल में राहे निजात है' नोहा पढ़ा। जुलूस में गुइया तालाब से किला पूर्वी गेट तक अज़ादारों ने छुरियों का मातम किया।