रामपुर: बिलासपुर रेलवे स्टेशन के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, एक युवक की मौके पर हुई मौत व एक घायल
Rampur, Rampur | Jul 21, 2025 बिलासपुर रेलवे स्टेशन के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे बाइक चला रहे युवक की मौके पर मौत हो गई जबकि बाइक के पीछे बैठा एक युवक घायल है। घायल को समीपवर्ती जिला रुद्रपुर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया है, जहां पर उपचार चल रहा है। घटना सोमवार की सुबह 8:00 बजे की बताई जा रही है। अज्ञात वाहन घटना को अंजाम देकर फरार है।