हुलासगंज: मुख्यमंत्री जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता: हुलासगंज के बौरी में जहानाबाद ने जीता खिताब
बिहार राज्य कबड्डी संघ एवं जहानाबाद जिला कबड्डी संघ के संयुक्त तत्वावधान में आदर्श मध्य विद्यालय, बोरी (हुलासगंज) में आयोजित मुख्यमंत्री जोड़ जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रोमांचक रहा। प्रतियोगिता में गया, अरवल, नवादा, जहानाबाद एवं औरंगाबाद की टीमों ने भाग लिया।प्रतियोगिता के पहले मुकाबले में जहानाबाद ने नवादा को हराया।