चंदौसी: गांव कैथल में भारतीय जनता पार्टी की मासिक बैठक संपन्न, बूथ सशक्तिकरण एवं गति देने के लिए हुई विशेष चर्चा
गांव कैथल में भारतीय जनता पार्टी की मासिक बैठक शुक्रवार शाम करीब 4 बजे आयोजित की गई। बैठक में संगठन की मजबूती, बूथ सशक्तिकरण और आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं से गांव-गांव तक संगठन को और प्रभावी बनाने का आह्वान किया गया। इस दौरान मंडल प्रभारी मनोज कठेरिया, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र मौर्य सहित पार्टी के पदाधिकारी मौजूद रहे