बरियातु: पिण्डाटोला में वज्रपात से दुधारू गाय की मौत, किसान को 30 हजार का आर्थिक नुकसान
बारियातू थाना क्षेत्र के गाड़ी ग्राम स्थित पिण्डाटोला में सोमवार दोपहर बारिश के साथ हुई वज्रपात की चपेट में आने से एक दुधारू गाय की मौत हो गई। घटना में किसान को करीब 30 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। पीड़ित किसान जगदीश साहु पिता- रामलखन साहु ने बताया कि वह घर के पास अपनी गाय चरा रहे थे। इसी दौरान अचानक मौसम बदला और तेज गर्जन के साथ बारिश शुरू हो गई।