चायल: चरवा थाना क्षेत्र के कृष्णा डोली गांव में युवकों की पिटाई के मामले में आरोपियों पर दर्ज हुआ मुकदमा
28 मार्च की रात, चरवा थाना क्षेत्र में अंबुज उर्फ आशीष यादव और उसके साथियों पर हमला हुआ। महेश कुमार और उसके साथियों ने गाली-गलौज करते हुए उन्हें पीटा। जातिसूचक शब्दों का भी प्रयोग किया गया। पुलिस ने मंगलवार देर शाम आठ बजे मामला दर्ज कर घायलो का मेडिकल कराया है। पुलिस का कहना है, इसकी जांच सर्किल ऑफिसर करेंगे!