झालरापाटन: झालावाड़ में सफाई कर्मचारी हड़ताल पर, 4 माह से वेतन न मिलने से शहर की सफाई व्यवस्था ठप
झालावाड़ नगर परिषद के सफाई कर्मचारी चार माह से वेतन न मिलने से नाराज हो कर बुधवार को हड़ताल पर चले गए हैं। कर्मचारियों ने सुबह करीब 11:00 बजे नगर परिषद कार्यालय के गेट पर कचरा फेंककर विरोध प्रदर्शन किया, सफाई कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने से शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है।