Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
रेलवे
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Dm
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अनिल
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana

अनशन तोड़ने के बाद सोनम वांगचुक को क्यों आया गुस्सा, सफदरजंग अस्पताल में उनके साथ क्या हुआ था? 26 दिन का अनशन समाप्त करने के बाद सोनम वांगचुक ने उन लोगों को करारा जवाब दिया है, जो उनके फैसले पर सवाल उठा रहे थे। उन्होंने कहा कि बेवजह की बातें करने वालों की सोच हैरान करने वाली है। वांगचुक ने दावा किया कि अस्पताल में उन्हें एक तरह से कैद जैसी स्थिति में रखा गया। उन्होंने अपने वीडियो में यह भी स्पष्ट किया कि आखिर उन्होंने किन परिस्थितियों में और किसकी वजह से अनशन तोड़ा। इसके साथ ही उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर भी अपनी बात खुलकर रखी। #SonamWangchuk #Fast #Protest #DharmendraPradhan #BreakingNews #IndiaNews #pahadsamachar #BreakingNews #NewsUpdate

Dehradun, Dehradun | Jul 25, 2026

MORE NEWS

करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी कर फरार चल रहे अभियुक्त के घर की पुलिस द्वारा की गई कुर्की

 दून पुलिस द्वारा अभियुक्त के घर पहुँचकर करी कुर्की की कार्यवाही
घटना के बाद से ही अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिये लगातार फरार चल रहा है  अभियुक्त

अन्य फ़रार अभियुक्तों के घरों की कुर्की के लिए भी मा० न्यायालय से प्राप्त किये जा रहे कुर्की वारेंट

 दिनांक: 21-11-2025 को वादी श्री विवेक कुमार, अध्यक्ष आरकेडिया हिलॉक्स सोसाइटी मसूरी रोड देहरादून द्वारा थाना राजपुर पर लिखित तहरीर दी की अभियुक्त शाश्वत गर्ग व उसके अन्य साथियों द्वारा कूटरचित दस्तावेज तैयार कर आरकेडिया हिलॉक्स मसूरी रोड में फ्लैट आवंटित करने के नाम पर कई लोगों से करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी की गई है, जिस सम्बन्ध में थाना राजपुर पर मु0अ0सं0- 218/2025 धारा420/467/468/471/120(B) में अभियोग पंजीकृत किया गया। 

घटना की गंभीरता के दृष्टिगत  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा धोखाधड़ी में शामिल अभियुक्तों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।  धोखाधड़ी में शामिल अभियुक्त शाश्वत गर्ग व अन्य घटना के बाद से लगातार फरार चल रहे है, जिनकी  गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा माननीय न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट व कुर्की वारंट प्राप्त किये गये, साथ ही अभियुक्तों के सभी सम्भावित स्थानों पर पुलिस टीमों द्वारा लगातार दबिशें दी गई, परन्तु अभियुक्त अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिये लगातार फरार चल रहे है तथा लगातार अपने ठिकाने बदल रहे हैं।  फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमो द्वारा उनके  सम्भावित ठिकानों पर लगातार दबिशें दी जा रही हैं।

 दिनांक 22/07/2026 को राजपुर पुलिस द्वारा मा० न्यायालय देहरादून से प्राप्त कुर्की वारंट में मु0अ0सं0- 218/2025  में फरार चल रहे मुख्य अभियुक्त शाश्वत गर्ग के घर की कुर्की की गयी।  शेष अपराधियों की कुर्की हेतु अग्रिम कार्यवाही प्रचलित है।

मुख्य अभियुक्त नाम पता*
शाश्वत गर्ग पुत्र प्रवीण गर्ग निवासी 95 ऊषा कॉलोनी, सहस्त्रधारा रोड, देहरादून।

#DEHRADUN #UTTRAKHAND #UttarakhandPolice #SSP #DEHRADUN #DGP #UTTRAKHAND #CM #UTTRAKHAND #DM #DEHRADUN #BBR #LIVE #UTTRAKHAND #NEWS

करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी कर फरार चल रहे अभियुक्त के घर की पुलिस द्वारा की गई कुर्की दून पुलिस द्वारा अभियुक्त के घर पहुँचकर करी कुर्की की कार्यवाही घटना के बाद से ही अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिये लगातार फरार चल रहा है अभियुक्त अन्य फ़रार अभियुक्तों के घरों की कुर्की के लिए भी मा० न्यायालय से प्राप्त किये जा रहे कुर्की वारेंट दिनांक: 21-11-2025 को वादी श्री विवेक कुमार, अध्यक्ष आरकेडिया हिलॉक्स सोसाइटी मसूरी रोड देहरादून द्वारा थाना राजपुर पर लिखित तहरीर दी की अभियुक्त शाश्वत गर्ग व उसके अन्य साथियों द्वारा कूटरचित दस्तावेज तैयार कर आरकेडिया हिलॉक्स मसूरी रोड में फ्लैट आवंटित करने के नाम पर कई लोगों से करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी की गई है, जिस सम्बन्ध में थाना राजपुर पर मु0अ0सं0- 218/2025 धारा420/467/468/471/120(B) में अभियोग पंजीकृत किया गया। घटना की गंभीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा धोखाधड़ी में शामिल अभियुक्तों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। धोखाधड़ी में शामिल अभियुक्त शाश्वत गर्ग व अन्य घटना के बाद से लगातार फरार चल रहे है, जिनकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा माननीय न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट व कुर्की वारंट प्राप्त किये गये, साथ ही अभियुक्तों के सभी सम्भावित स्थानों पर पुलिस टीमों द्वारा लगातार दबिशें दी गई, परन्तु अभियुक्त अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिये लगातार फरार चल रहे है तथा लगातार अपने ठिकाने बदल रहे हैं। फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमो द्वारा उनके सम्भावित ठिकानों पर लगातार दबिशें दी जा रही हैं। दिनांक 22/07/2026 को राजपुर पुलिस द्वारा मा० न्यायालय देहरादून से प्राप्त कुर्की वारंट में मु0अ0सं0- 218/2025 में फरार चल रहे मुख्य अभियुक्त शाश्वत गर्ग के घर की कुर्की की गयी। शेष अपराधियों की कुर्की हेतु अग्रिम कार्यवाही प्रचलित है। मुख्य अभियुक्त नाम पता* शाश्वत गर्ग पुत्र प्रवीण गर्ग निवासी 95 ऊषा कॉलोनी, सहस्त्रधारा रोड, देहरादून। #DEHRADUN #UTTRAKHAND #UttarakhandPolice #SSP #DEHRADUN #DGP #UTTRAKHAND #CM #UTTRAKHAND #DM #DEHRADUN #BBR #LIVE #UTTRAKHAND #NEWS

Dehradun, Dehradun | Jul 24, 2026