मुज़फ्फरनगर: कृष्णापुरी में 'मकान बिकाऊ है' पोस्टरों से गूंजा, BJP नेता के मकान पर मोबाइल टावर का विरोध, बोले- करेंगे सामूहिक पलायन
दक्षिणी कृष्णापुरी में मोबाइल टावर लगाने का विरोध तेज हो गया है। स्थानीय लोगों ने अपने घरों पर "मकान बिकाऊ है" के पोस्टर लगाकर प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि भाजपा नेता के मकान पर घनी आबादी के बीच टावर लगाया जा रहा है, जिससे स्वास्थ्य पर खतरा बढ़ेगा। लोगों ने जिलाधिकारी से निर्माण रुकवाने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि टावर नहीं हटाया गया तो पलायन करेंगे