घोड़ाडोंगरी: बिजली बिलों में भारी बढ़ोतरी के विरोध में घोड़ाडोंगरी में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन
मंगलवार को घोड़ाडोंगरी क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे बिजली बिलों और विद्युत विभाग की कथित तानाशाही कार्यप्रणाली को लेकर यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता विद्युत विभाग कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने आम जनता की समस्याओं को उठाते हुए विभाग के खिलाफ नारेबाजी की और अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र समाधान की मांग की।