पन्ना: जल जीवन मिशन की लापरवाही बनी आफत: 90 फीट सीसी रोड बही, आधा दर्जन गांव संपर्कविहीन।
#jansamasya
Panna, Panna | Aug 23, 2026 बृजपुर के धरमपुर-बडेरा मोड़ से पुखर तक बनी सड़क अनदेखी का शिकार हो चुकी है। जल जीवन मिशन की खुदाई के बाद चकरा घाट पर 90 फीट सीसी रोड बह गई है। सालभर से सड़क टूटी होने के कारण बडेरा, पुखर और शाहपुर समेत आधा दर्जन गांवों का संपर्क कट चुका है। एंबुलेंस न पहुंचने से मरीज परेशान हैं, वहीं स्कूली बच्चे जान जोखिम में डालने को मजबूर हैं।