खरगोन जिले के खापर जामली गांव में भीषण गर्मी के बीच आग लगने से एक मकान धराशायी हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही विधायक केदार डाबर मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर हालचाल जाना। विधायक ने परिवार को ढांढस बंधाते हुए हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया।