परसवाड़ा: भोण्डवाही तालाब में हुआ अनुभूति कार्यक्रम, बच्चों को कराया वन भ्रमण, बच्चों ने जाना जंगलों का महत्व
मध्यप्रदेश शासन वन विभाग के तत्वावधान में उत्तर सामान्य वन मंडल बालाघाट अंतर्गत परिक्षेत्र दक्षिण लामता सामान्य द्वारा 15 जनवरी को शाम करीब 4 बजे भोण्डवाही तालाब में अनुभूति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों को शामिल कर उन्हें पक्षी दर्शन, वृक्षों के वनस्पतिक व औषधीय महत्व बाघ-तेंदुआ के पदचिन्ह जाना।