धार: सरकारी अस्पतालों के निजीकरण की कोशिश में धार जिला अस्पताल का नाम भी शामिल, डॉक्टर संगठन ने किया विरोध
नीति आयोग के 1 जनवरी 2020 के प्रस्ताव के आधार पर मध्यप्रदेश सरकार सरकारी अस्पतालों के निजीकरण की कोशिश कर रही है। उस समय भी इस निर्णय का विरोध हुआ था। विरोध के कारण सरकार ने इस निर्णय के क्रियान्वयन में रोक लगा दी थी। किन्तु अब फिर से सरकारी अस्पतालों को निजी हाथ में देने की गतिविधि शुरू हो गई है। डॉक्टरों के संगठनों द्वारा इसका विरोध करना शुरू कर दिया है।