मधेपुरा: बीएन मंडल स्टेडियम में महागठबंधन ने विभिन्न मुद्दों को लेकर एक दिवसीय धरना दिया
मधेपुरा के बीएन मंडल स्टेडियम में सोमवार को महागठबंधन की ओर से विभिन्न मुद्दों को लेकर एक दिवसीय धरना दिया गया। धरना को संबोधित करते हुए पूर्व शिक्षामंत्री सदर विधायक प्रो. चंद्रशेखर ने कहा कि केंद्र और राज्य में झूठ व फरेब पर आधारित किसान-मजदूर विरोधी सरकार चल रही है। विकास योजनाओं में खुलेआम लूट मची है।