मधेपुरा: बस स्टैंड के पास निगरानी विभाग का फर्जी पुलिस अधिकारी पकड़ाया, वाहनों से करता था अवैध वसूली
मधेपुरा पुलिस ने निगरानी विभाग का फर्जी पुलिस पदाधिकारी बनकर अवैध वसूली करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। सदर थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली थी कि नया बस स्टैंड मोड़ के पास एक व्यक्ति स्वयं को निगरानी विभाग का अधिकारी बताकर वाहनों को रोक रहा है और भय दिखाकर वसूली कर रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस को देख आरोपी भागने लगा, जिसे खदेड़कर पकड़ लिया गया।