रॉबर्ट्सगंज: बुढहर गांव के पास ट्रैक्टर से पीछे से भिड़े बाइक सवार, युवक की हुई मौत
राबर्टसगज कोतवाली क्षेत्र के बुढ़हर गांव के एक ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से लड़ जाने से एक युवक की मौत हो गई, घटना के बाद ट्रैक्टर का चालक बाइक सवार युवक को लेकर मेडिकल कालेज लोढी पहुंचा जहां उसको मृत घोषित कर दिया गया,युवक की मौत के बाद पहुंचे परिजनों ने ट्रैक्टर चालक को पीट दिया,जिससे वह भी घायल हो गया,अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया