भांडेर विधानसभा से कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया ने गुरुवार दोपहर 02 बजे से शाम 06 बजे तक ग्राम बडेरा सोपान, सालोंन बी सहित आसपास के अन्य गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। गांव में पेयजल, सड़क, बिजली और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी परेशानियों को लेकर लोगों ने विधायक के सामने अपनी बात रखी।