बस्तर: जगदलपुर आरसेटी में बस्तर की महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता की नई उड़ान, पशु सखी प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन
Bastar, Bastar | Jul 2, 2026 जगदलपुर, 2 जुलाई 2026/ ग्रामीण महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में आज एक बड़ा कदम उठाया गया है, जिसके तहत भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान जगदलपुर द्वारा आयोजित 15 दिवसीय पशु सखी प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हो गया। जिला पंचायत, पशु चिकित्सा विभाग और आरसेटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यह विशेष प्रशिक्षण कार्य