शेरघाटी: शेरघाटी रजिस्ट्री ऑफिस के भवन निर्माण में पुराने ईंटों का इस्तेमाल
Sherghati, Gaya | Apr 16, 2026 शेरघाटी में बन रहे रजिस्ट्री ऑफिस भवन के निर्माण कार्य में पुराने ईंटों के इस्तेमाल किए जाने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि भवन निर्माण में घटिया और पुराने ईंटों का उपयोग किया जा रहा है, जिससे भवन की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रामीणों एवं स्थानीय नागरिकों का कहना है कि सरकारी भवन निर्माण में मानकों की अनदेखी की जा रही है।