कासगंज: अमांपुर कस्बे में माहौल बिगाड़ने की कोशिश, मंदिर परिसर में फोड़े गए अंडे
मामला अमांपुर थाना क्षेत्र के राधा कृष्ण मंदिर परिसर का है। जहां पर शरारती तत्वों ने माहौल बिगड़ने की कोशिश की। मंदिर परिसर में अंडे फोड़े गए। राधा कृष्ण मंदिर परिसर और शिवलिंग के पास में अंडे फूटे हुए मिले हैं। मंदिर परिसर में अंडे फोड़े जाने से लोगों में आक्रोश का माहौल पैदा हो गया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी।