मड़िहान: मड़िहान के कलवारी में शराब दुकान पर ओवर रेटिंग और एक्सपायरी डेट का उल्लंघन, स्थानीय लोगों ने हटाने की की मांग
मड़िहान थाना क्षेत्र के कलवारी स्थित अंग्रेजी शराब और बीयर की कंपोजिट दुकान पर ओवर रेटिंग और कथित तौर पर एक्सपायरी डेट वाली शराब बेची जा रही है इस कारण ग्राहकों और दुकानदारों के बीच आए दिन विवाद होता रहता है। दुकान पर राक फोर्ट शराब की बोतल प्रिंट मूल्य से ₹10 अधिक में बेची जा रही है मंगलवार की दोपहर में ग्रामीण महिलाएं यहां से दुकान हटाने की मांग कर रही है।