मऊरानीपुर: कटेरा पुलिस ने बिजली चोरी मामले में लंबे समय से फरार वारंटी को किया गिरफ्तार, बड़ी कार्रवाई
झांसी के थाना कटेरा पुलिस ने न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंट के तहत कार्रवाई करते हुए विद्युत अधिनियम के मामले में वांछित वारंटी मुन्नालाल कुशवाहा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। आरोपी काफी समय से कोर्ट में उपस्थित नहीं हो रहा था। कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक अमीराम सिंह के नेतृत्व में की गई।