बेगूसराय: दिनकर भवन में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सुनी प्रधानमंत्री के 'मन की बात'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जहां रविवार की दोपहर 2:00 बजे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिनकर भवन में उसे सुना. इस मौके पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार में लगातार देश का विकास हो रहा है. गरीब, किसान, मजदूर सभी लगातार आगे बढ़ रहे हैं.