फुलैदी गांव में एक 60 वर्षीय वृद्ध के साथ दबंगों ने मारपीट कर दी जिसके बाद बुजुर्ग ने जहर खा लिया जिससे उसकी मौत हो गई, मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को दोपहर लगभग दो बजे फुलैदी निवासी पूरन पुत्र जबरा अहिरवार उम्र 60 वर्ष अपने घर पर था तभी वहां पड़ोस में ही रहने वाली सोना बाई उम्र 30 वर्ष और महिला की सास रामवती आ गई और जमीनी विवाद के चलते हमला कर दिया।