बरेली: इज्जत नगर थाना क्षेत्र निवासी दंपति ने एसएसपी कार्यालय में पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश पुलिस ने मामला बताया फर्जी
इज्जत नगर थाना क्षेत्र के एयरफोर्स गेट के पास गायत्री नगर के रहने वाले रूपकिशोर पत्नी सुमन के साथ बृहस्पतिवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचे थे और अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की थी इसके बाद उच्च अधिकारियों ने थाना पुलिस से मामले की जांच मांगी थी वहीं इज्जत नगर इंस्पेक्टर राधेश्याम ने मामले में मुकदमा तो दर्ज कर लिया लेकिन घटना पूरी फर्जी बताई है