चांदपुर: नूरपुर के धोलागढ़ भूड़ इब्राहिमपुर में रात में लोडर से मिट्टी के खनन की शिकायत पर CO को जांच के लिए निर्देशित
शुक्रवार की सांय करीब 7:30 बजे मिली जानकारी के मुताबिक नूरपुर क्षेत्र के धोलागढ़ भूड़ इब्राहिमपुर मे रात के अंधेरे में लोडर व ट्रैक्टर से मिट्टी के खनन की शिकायत की गई है।बताया जाता है कि बड़े पैमाने पर रात के अंधेरे में खनन किया जा रहा है।सीओ चांदपुर को जांच के लिए निर्देशित किया गया है।