उतरौला: उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा के आवास कार्यालय पर भाजपा जिला अध्यक्ष ने संगठन के कार्यों पर की चर्चा
23 मार्च रविवार दोपहर 1 बजे भाजपा के निर्वाचित जिला अध्यक्ष रवि कुमार मिश्रा ने उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा के आवास कार्यालय पर पहुंचकर संगठन के कार्यों पर चर्चा किया। इस अवसर पर उतरौला क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष का माल्यार्पण कर स्वागत किया एवं संगठन के कार्यों में उनके साथ हमेशा सहयोग एवं कार्य के प्रति समर्पित रहने का आश्वासन दिया।