कैलारस: अद्भुत महादेव मंदिर: रात में कौन करता है पूजा? रहस्य अब भी बरकरार!
अद्भुत है महादेव का ये मंदिर, रात में कौन करता है पूजा? रहस्य बरकरार पहाड़गढ़ (मुरैना)। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में स्थित ईश्वरा महादेव मंदिर आस्था और रहस्य का अनोखा संगम बना हुआ है। घने जंगलों के बीच स्थित इस प्राचीन मंदिर की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यहां शाम के बाद कोई पूजा नहीं करता, फिर भी हर सुबह शिवलिंग पर ताजे फूल और बेलपत्र चढ़े हुए मिलते हैं।