फरेंदा: बृजमनगंज में 51 पंडालों में फलाहार प्रसाद का वितरण महिला जन कल्याण ग्राम उद्योग संस्थान द्वारा किया गया
बृजमनगंज। शारदीय नवरात्र पर महिला जन कल्याण ग्राम उद्योग संस्थान द्वारा क्षेत्र के 51 नवदुर्गा पूजा पंडालों में फलाहार प्रसाद का वितरण किया गया। संस्थान के संचालक सूरज जायसवाल ने सपरिवार श्रद्धालुओं को प्रसाद प्रदान कर सेवा और भक्ति का संदेश दिया। कार्यक्रम में प्रेस क्लब संरक्षक जगदंबा जायसवाल समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।