कैराना: कैराना नगर में फर्नीचर कारोबारियों के बीच हुआ संघर्ष, पुलिस ने दोनों पक्षों से दर्ज किए मुकदमे
Kairana, Shamli | Apr 25, 2026 कांधला थाना क्षेत्र के गांव जसाला निवासी वीरेंद्र ने कोतवाली कैराना में मुकदमा दर्ज कराया है। बताया कि पानीपत रोड पर उसका फर्नीचर शोरूम है। बराबर में रहीस का भी शोरूम है, जिसके चलते दोनों के बीच पहले से रंजिश चली आ रही है। आरोप है कि बीते गुरुवार रात करीब साढ़े आठ बजे रहीस अपने भतीजों सुहैल, उमैर, शाकिर व जुनैद निवासी नवाब दरवाजा और 4-5 अज्ञात युवकों संग आए।