गोरखपुर: वाहन पर विधानसभा एंट्री का फर्जी पास लगाकर चलने वाले लोगों की खैर नहीं, बीते दिनों कई लोग पकड़े गए
उत्तर प्रदेश विधानसभा का एंट्री पास गाड़ी पर चिपका के चलने वाले लोगों की खैर नहीं। एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बीते दिनों ऐसी कई गाड़ियां पकड़ी जिनके ऊपर फर्जी तरीके से विधानसभा एंट्री का पास लगा हुआ था। पूछताछ में यह पास फर्जी साबित हुए। उनके खिलाफ मुकदमा भी काम किया गया और गाड़ियों को सीज किया गया।