गोरखपुर: गोरखपुर विश्वविद्यालय गेट के सामने पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा को दोबारा करने की मांग लेकर अभ्यर्थियों ने किया हंगामा
17 और 18 फरवरी को उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन किया गया था। इसके बाद आज अभ्यर्थियों ने पेपर लीक होने का हवाला देते हुए दोबारा परीक्षा कराने की मांग करते हुए अभ्यर्थियों ने हंगामा गोरखपुर विश्वविद्यालय गेट पर किया, इसके बाद पुलिस प्रशासन ने मामले को संभाला और किसी तरह से उन्हें समझा कर वहां से हटाया।